IPL 2025 का धमाकेदार समापन: टूर्नामेंट में बने 26,000 से ज्यादा रन, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां संस्करण यानी IPL 2025 मंगलवार को रोमांचक अंदाज़ में समाप्त हुआ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचते हुए 17 साल में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। यह सीजन न सिर्फ यादगार रहा, बल्कि रिकॉर्डों की झड़ी भी लगा गया।
रन बरसे, चौकों-छक्कों की बारिश
IPL 2025 में बल्लेबाज़ों ने जमकर रन बनाए और फैंस को भरपूर एंटरटेनमेंट दिया।
-
इस सीजन में कुल 26,381 रन बने, जो IPL इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं।
-
टूर्नामेंट में 9.62 की औसत रनरेट रही — यह भी एक नया रिकॉर्ड है।
चौकों-छक्कों के टूटे पुराने रिकॉर्ड

-
2245 चौके लगे, जो किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा हैं। पिछले रिकॉर्ड (2024 – 2174 चौके) को इस बार पीछे छोड़ दिया गया।
-
1294 छक्कों के साथ इस बार छक्कों का भी नया रिकॉर्ड बना। पिछले सीजन में यह आंकड़ा 1260 था।
200+ स्कोर भी बना नया ट्रेंड
-
IPL 2025 में कुल 52 बार टीमों ने 200+ का स्कोर बनाया — जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।
-
वहीं, 9 बार टीमों ने 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 2023 में 8 बार ऐसा हुआ था।
टीम परफॉर्मेंस में भी नए मील के पत्थर
-
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में 8-8 बार 200+ स्कोर बनाया — यह किसी भी टीम द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा है।
IPL 2025: बल्लेबाजों का रहा दबदबा

IPL 2025 ने दिखा दिया कि टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ जीतने की नहीं, बल्कि आक्रामक और रिकॉर्डतोड़ खेलने की भी होड़ है।
बाउंड्री की बारिश, हाई स्कोरिंग मुकाबले और ऐतिहासिक चेज़ – इस बार फैंस को हर मैच में भरपूर रोमांच मिला।
RCB की पहली ट्रॉफी के साथ यह सीजन न केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ, बल्कि आंकड़ों की किताब में भी नए अध्याय जोड़ गया।
Also Read: RCB का बड़ा ऐलान: बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वालों को 10 लाख का मुआवजा

