Bareilly News: जनगणना ड्यूटी से झूठ बोलकर छुट्टी पाना आसान नहीं, फर्जी मेडिकल दावों की जांच के लिए कमेटी गठित

Bareilly News: भारत की आगामी जनगणना-2027 के दूसरे चरण को जनपद बरेली में समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ड्यूटी से छूट (रिलीव) पाने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा दिए जाने वाले आवेदन पत्रों की निष्पक्ष पड़ताल हेतु जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी (अपर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी) की अध्यक्षता में गठित इस समिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सामान्य बहानों या केवल ड्यूटी से बचने की नीयत से दिए गए प्रार्थना पत्रों को सीधे खारिज कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जनगणना कार्य से छूट मांगने वाले कर्मियों को इस जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना मेडिकल परीक्षण कराना अनिवार्य होगा। समिति द्वारा मेडिकल रिपोर्ट्स व चिकित्सकीय अभिलेखों की गहन जांच के बाद ही संस्तुति आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, टालमटोल या अनावश्यक व्यवधान डालने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: श्याम सिंह की हत्या के दो आरोपियों को आंवला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.