अटारी-वाघा बॉर्डर पर गूंजेगा ‘जय हो’, BSF जवानों को सुरों से सलामी देंगे AR Rahman

Sandesh Wahak Digital Desk: संगीत के जादूगर ए. आर. रहमान एक ऐतिहासिक और भावनात्मक कार्यक्रम के साथ देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं।

7 जून को पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर रहमान का विशेष लाइव शो आयोजित होगा, जहां वे अपने सुरों के जरिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को सलामी देंगे।

इस विशेष कार्यक्रम का नाम ‘जय हो – अ ट्रिब्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ रखा गया है। यह इवेंट रविवार शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच आयोजित होने वाली प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट परेड के दौरान होगा और जेसीपी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

रहमान अपनी सदाबहार धुनों के माध्यम से उन जवानों के साहस और बलिदान को नमन करेंगे, जो देश की सुरक्षा में हर पल तैनात रहते हैं।

‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम भी होगी शामिल

इस कार्यक्रम को फिल्ममेकर इम्तियाज अली की आगामी फिल्म मैं वापस आऊंगा की टीम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका संगीत खुद ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

AR Rahman

मंच पर रहमान के साथ इम्तियाज अली, फिल्म के लीड एक्टर वेदांग रैना और मशहूर गायक मोहित चौहान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूजा तिवारी और नरगिस जैसी सिंगर्स भी अपनी आवाज से माहौल में देशभक्ति का जोश भरेंगी।

क्या है ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी?

इम्तियाज अली की यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक प्रेम कहानी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शारवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वेदांग फिल्म में यंग नसीरुद्दीन शाह की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि नसीरुद्दीन शाह दिलजीत के दादाजी के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाला यह संगीत समारोह न सिर्फ देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाई देगा, बल्कि सुरों के जरिए जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक अनोखा उदाहरण भी बनेगा।

Also Read: Golmaal 5 में रणवीर सिंह की सरप्राइज एंट्री? अक्षय कुमार के रोल पर बड़ा खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.