जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में यात्री बस पलटने से भीषण हादसा, 15 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के कागोत इलाके में एक यात्री बस पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। जालो क्षेत्र के पास एक मोड़ पर बस का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

चश्मदीदों ने हादसे का कारण तेज व लापरवाह ड्राइविंग बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

हादसे पर उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी घटना पर दुख जताया और एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे को दिल दहला देने वाला बताते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि मृतकों व घायलों के आंकड़ों में बदलाव संभव है, क्योंकि रेस्क्यू जारी है।

Also Read: Weather Updates: देशभर में मौसम का मिजाज बदला, 44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.