सिद्धार्थनगर में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, लोहिया कला भवन में हुआ लाइव प्रसारण

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन से उप्र आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ, पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग तथा निगम के लोगो का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में देखा गया।

लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने विधायक श्यामधनी राही को बुके देकर स्वागत किया, जबकि मुख्य विकास अधिकारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का स्वागत किया।

सिद्धार्थनगर में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, लोहिया कला भवन में हुआ लाइव प्रसारण

इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्पों को पूरा करने का दायित्व सभी का है और सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि आज सभी के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि के साथ सुरक्षा कवच भी प्रदान किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

सिद्धार्थनगर में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, लोहिया कला भवन में हुआ लाइव प्रसारण

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम के गठन से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने निगम के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

सिद्धार्थनगर में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, लोहिया कला भवन में हुआ लाइव प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने नगर पालिका कर्मचारियों को टूल किट तथा श्रम विभाग के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

सिद्धार्थनगर में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, लोहिया कला भवन में हुआ लाइव प्रसारण

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविन्द माधव एवं सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने भी यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

सिद्धार्थनगर में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, लोहिया कला भवन में हुआ लाइव प्रसारण

इस दौरान सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, नगर पंचायत बिस्कोहर अध्यक्ष अजय गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, पीडी अनिल कुमार, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति, मदन मोहन, महेश भागचंदा और निर्मला यादव शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.