Lucknow News: 12 लाख की चोरी का पर्दाफाश, गुडम्बा पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना गुडम्बा (लखनऊ) पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 12 लाख रुपये से अधिक कीमत के चोरी हुए आभूषणों के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जोन-पूर्वी क्षेत्र में की गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को प्रशांत मणि त्रिपाठी निवासी मोहम्मदपुर खत्री, कल्याणपुर ने थाना गुडम्बा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर कमरे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली है।
इस मामले में थाना गुडम्बा पर मुकदमा संख्या 255/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना कर रही पुलिस टीम ने 30 जून 2026 को पतारसी-सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुकरैल जंगल के पास से दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने और चांदी के बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें अंगूठियां, मंगलसूत्र, चेन, हार, कान की बालियां, नथ, लॉकेट, पायल, करधनी, कमर की चेन, बच्चों के कड़े, बिछिया, एक घड़ी और 138 रुपये नकद (सिक्कों में) शामिल हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मकान लंबे समय से बंद था। मौका देखकर उन्होंने ताला तोड़कर चोरी की।
नकद रुपये खर्च कर दिए गए थे और आभूषण बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई को थाना गुडम्बा के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक सौरव नेहवाल, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल प्रदीप सोनकर की टीम ने अंजाम दिया।
Also Read: Bareilly News: डोडा छिलका और दिल्ली से चोरी अपाचे बाइक संग 2 तस्कर गिरफ्तार
Get real time updates directly on you device, subscribe now.