Lucknow: भाकियू (अवध) संगठन में अब्दुल खान की हुई एंट्री, संगठन को मिली नई मजबूती
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय किसान यूनियन (अवध राजू गुप्ता गुट) ने लखनऊ में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम उठाया। शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय, टेढ़ी पुलिया, लखनऊ में शहर की जानी-मानी समाजसेवी हस्ती अब्दुल खान उर्फ ‘मामू’ को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई। अब्दुल खान के जुड़ने से संगठन को न केवल मजबूती मिली है, बल्कि इसके जनाधार में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

सदस्यता समारोह के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, राष्ट्रीय महामंत्री मोहम्मद वसीम राईनी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद दाऊद, और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अब्दुल खान का संगठन में स्वागत करते हुए उनके सामाजिक अनुभव को संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “अब्दुल खान जैसे जनसेवक का हमारे संगठन से जुड़ना पूरे आंदोलन के लिए प्रेरणादायक है। उनके अनुभव और जनसंपर्क से किसान हितों की लड़ाई को और अधिक धार मिलेगी।”
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने कहा कि संगठन हर जिले और शहर में किसान हितों की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब्दुल खान के जुड़ने से लखनऊ में संगठन की पकड़ और जनसंपर्क को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें संगठन के विस्तार और एकजुटता की भावना साफ झलक रही थी।
Also Read: फर्जीवाड़ा : कुशीनगर में 20 परिषदीय शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

