Lucknow News: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

Lucknow News: इंदिरानगर पुलिस ने दिनदहाड़े बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, इनमें पांच लोग चोरी की वारदातों में शामिल थे, जबकि एक आरोपी चोरी के सामान को खरीदने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 52,400 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर क्षेत्र में जून से अगस्त 2026 के बीच बंद मकानों में चोरी की चार घटनाएं हुई थीं। इन मामलों की जांच के लिए गठित टीम ने 15 अगस्त को बादशाहखेड़ा नहर के पास से अर्जुन पांडेय उर्फ ईशु, मोहम्मद सिराज उर्फ राजू, बबलू उर्फ मनोज, अरविंद यादव उर्फ धरविंद्र और अखिलेश कुमार गौतम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बंद मकानों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए।

Lucknow News

ज्वैलर्स को भी किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के आभूषण दुर्गा शंकर वर्मा को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने चौक क्षेत्र स्थित ज्वैलरी की दुकान से उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान में सोने की चेन, टॉप्स, लॉकेट और अंगूठी के अलावा चांदी की पायल व सिक्के शामिल हैं। पुलिस ने हुंडई ओरा कार और हीरो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है।

ऐसे करते थे रेकी

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य कार और बाइक से दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे।

घर के आसपास किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं होने की पुष्टि के बाद ताला तोड़कर चोरी की जाती थी। चोरी के आभूषण बेचकर मिले पैसे को आपस में बांट लिया जाता था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी चोरी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Mathura News: बेकाबू डंपर ने 4 को रौंदा, मासूम बच्ची और युवक की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.