Lucknow News: “युग पुरुष योगी-एक विश्वास” का 14 जून को होगा भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी करेंगे लोकार्पण

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, कार्यशैली और विकास दृष्टि पर आधारित पुस्तक “युग पुरुष योगी-एक विश्वास” का भव्य विमोचन 14 जून को राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित केंद्रीय सिंह सभा समिति गुरुद्वारे में किया जाएगा।

पुस्तक का लोकार्पण मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय सिंह सभा समिति आलमबाग गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह और श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह ऐबट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

पुस्तक के लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद ज़ाहिद अख्तर ने बताया कि “युग पुरुष योगी-एक विश्वास” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब तक के राजनीतिक और प्रशासनिक सफर, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक युवाओं, शोधार्थियों और उन पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी, जो प्रदेश में सुशासन और विकास के मॉडल को समझना चाहते हैं।

केंद्रीय सिंह सभा समिति के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह ने कहा कि उनके संस्थान के तत्वावधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन होना गर्व की बात है।

Lucknow News

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई उपलब्धियों के मानक स्थापित किए हैं।

वहीं, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह ऐबट ने कहा कि लेखक मोहम्मद ज़ाहिद अख्तर द्वारा लिखी गई यह पुस्तक समाज को सकारात्मक सोच और जनसेवा के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों के बीच विशेष पहचान बनाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व सभासद एवं समाजसेवी गिरीश मिश्रा, सरदार मनजीत सिंह तलवार, सरदार संदीप सिंह आनंद, सरदार मनदीप बजाज, डॉ. एस. अहमद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों ने इसे महत्वपूर्ण साहित्यिक एवं सामाजिक आयोजन बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता की अपील की है।

Also Read: Siddharthnagar News: ग्राम रात्रि प्रवास कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.