फिर से धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 700 मीटर तक सड़क में दरारें, रातों-रात शुरू हुई मरम्मत

Kanpur-Lucknow Expressway: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और दरारों का सिलसिला एक बार फिर सामने आया है। जहां करीब 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंस गई थी, उसी के आसपास अब करीब 700 मीटर हिस्से में कई जगह लंबी दरारें और व्हील ट्रैक (Wheel Track) बन गए हैं।

बुधवार रात करीब 100 मीटर हिस्से में पैचवर्क के बाद गुरुवार सुबह करीब 600 मीटर सड़क की मरम्मत शुरू कराई गई। निर्माण एजेंसी PNC सड़क की ऊपरी परत हटाकर नई परत बिछा रही है।

एक लेन बंद, डेढ़ किलोमीटर डायवर्जन

बुधवार रात किलोमीटर 61.4 से 63 के बीच सड़क में दरारें मिलीं और करीब तीन मीटर हिस्से में व्हील ट्रैक बन गए। इसके बाद PNC ने रात में ही मरम्मत शुरू कर दी।

गुरुवार सुबह कानपुर से लखनऊ जाने वाली सड़क की दो लेन बंद कर दी गईं। फिलहाल एक लेन से यातायात निकाला जा रहा है और करीब डेढ़ किलोमीटर का डायवर्जन बनाया गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।

Kanpur-Lucknow Expressway

बता दें कि Kanpur-Lucknow Expressway के लोकार्पण के 12वें दिन 25 जुलाई को पहली बार किलोमीटर 64.4 पर कोरारी और अड़ेरुआ गांव के बीच सड़क धंसने की समस्या सामने आई थी। इसके बाद 5 अगस्त की रात इसी स्थान पर करीब 200 मीटर सड़क फिर धंस गई थी।

 

लगातार कई दिनों तक मरम्मत के बाद अब एक बार फिर सड़क पर दरारें आने से निर्माण की गुणवत्ता (Road Quality) पर सवाल उठ रहे हैं।

ड्रेनेज सिस्टम से भी बढ़ी परेशानी

एक्सप्रेसवे के खराब ड्रेनेज सिस्टम (Drainage System) के कारण कई जगह सड़क की पटरी और उसके नीचे की मिट्टी कट रही है। किलोमीटर 54 पर मंगतखेड़ा अंडरपास के पास बारिश से करीब 20 फीट मिट्टी बह गई है। इससे सड़क के दोबारा धंसने का खतरा बढ़ गया है।

एक सप्ताह पहले भी इसी जगह मिट्टी धंसी थी, जिसकी मरम्मत कराई गई थी। लेकिन बुधवार रात हुई बारिश के बाद मिट्टी फिर कट गई।

PNC के मैनेजर विजय एस कुंडू ने बताया कि बारिश रुकने के बाद रात में ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया था। उनके मुताबिक Kanpur-Lucknow Expressway पर जहां भी कमी सामने आ रही है, उसे ठीक किया जा रहा है और मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है।

Also Read: प्रयागराज जलभराव पर HC सख्त, नगर आयुक्त की योजना से संतुष्ट नहीं कोर्ट, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.