Lucknow News: 15,000 का इनामी शातिर चोर लवकुश कश्यप गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस के महिगवां थाने की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15,000 का इनामी शातिर अपराधी लवकुश कश्यप (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रांसफॉर्मर चोरी और थाना मलिहाबाद में दर्ज दो अन्य मामलों में वांछित चल रहा था।
बता दें कि 24 फरवरी को संजय यादव, अवर अभियंता (33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, साढ़ामऊ) ने थाना मलिहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पहाड़पुर में लगे 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर से तेल और पुर्जे चोरी कर लिए गए हैं। इस पर मु०अ०सं० 27/2025, धारा 303 (2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) ने दिनांक 12 मई को ₹15,000 के पुरस्कार की घोषणा की थी। 14 मई को मिली गोपनीय सूचना पर थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक नीलेंद्र प्रताप ने टीम के साथ कैरियर चौराहा, आईआईएम रोड पर छापा मारा। मौके से लवकुश कश्यप को काले शर्ट में सफेद पिपिया लिए गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
- 4-5 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल (सफेद पिपिया में)
- ₹1,100 नकद
गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 15 मई 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफॉर्मरों से तेल, तांबे की तार और अन्य पुर्जे चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करता था। साथ ही वह मोटरसाइकिल चोरी में भी लिप्त था।
आपराधिक इतिहास
लवकुश कश्यप पर लखनऊ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
- मु०अ०सं० 349/2024 – थाना ठाकुरगंज
- मु०अ०सं० 368/2024 – थाना ठाकुरगंज
- मु०अ०सं० 349/2024 – थाना दुबग्गा
- मु०अ०सं० 22/2025 – थाना मलिहाबाद
- मु०अ०सं० 37/2025 – थाना मलिहाबाद
- मु०अ०सं० 27/2025 – थाना महिगवां
Also Read: Bareilly News: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, बाइक सीज

