Lucknow: महिला से लूट का खुलासा, शातिर बदमाश गिरफ्तार, चेन-बाइक और मोबाइल बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला से चेन लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई चेन, लॉकेट, एक मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम राजपूत (27) पुत्र रामानन्द सिंह निवासी अलीनगर सुनहरा, थाना कृष्णानगर के रूप में की गई है। जो सर्राफा की दुकान में काम करता था।

क्या है मामला?

दरअसल 22 मई (बृहस्पतिवार) को दोपहर करीब 1 बजे त्रिमूर्ति नगर निवासी कृष्णा देवी जेबी स्काई हिल्टन रोड से गुजर रही थीं, तभी बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना कृष्णानगर पर मुकदमा संख्या 251/25, धारा 304(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर आरोपी शुभम राजपूत को गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामान

  • लूटी गई सोने की चेन
  • लॉकेट
  • ओपो मोबाइल फोन (लाल रंग)
  • बुलेट मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (लाल और काले रंग की, चेचिस नंबर: ME3J3C5FGP2018325, रजिस्ट्रेशन नंबर: UP32PE5400)

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से प्लानिंग करके रोड पर आने-जाने वालों की निगरानी करता था। जब कृष्णा देवी अकेली दिखीं तो उसने अपनी बाइक से पीछा कर उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गया। चेन बेचने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की चेन की बरामदगी और लुटेरे की त्वरित गिरफ्तारी पर स्थानीय नागरिकों और पीड़िता के परिवार ने पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की टीम की सराहना की है।

 

Also Read: Bareilly: अवैध तमंचा और 2.10 लाख की नकदी के साथ बदमाश गिरफ्तार, कार भी बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.