Lucknow News: MBBS Abroad पर सेमिनार, NEET छात्रों को विदेश में मेडिकल पढ़ाई के विकल्पों की जानकारी

Lucknow News: नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को विदेश में मेडिकल शिक्षा के अवसर, प्रवेश प्रक्रिया, फीस और करियर विकल्पों की जानकारी देने के लिए शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से कैफी आजमी ऑडिटोरियम में विशेष सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विषय ‘MBBS Abroad Opportunities & Guidance’ रहा।

सेमिनार में शाहीन ग्लोबल एकेडमी के निदेशक फखरुल इस्लाम फलाही ने विद्यार्थियों के लिए सही समय पर उचित मार्गदर्शन के महत्व पर जोर दिया।

वहीं भागलपुर के सज्जादानशीन सैयद शाह फख्र-ए-आलम हसन ने उच्च शिक्षा के महत्व पर विचार रखते हुए छात्रों को लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शाहीन ग्रुप स्टडी अब्रॉड प्रोग्राम के निदेशक इंजीनियर अजहरुद्दीन ने विदेश में मेडिकल शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी।

उन्होंने प्रमुख मेडिकल यूनिवर्सिटीज, पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, छात्रवृत्ति और MBBS के बाद करियर की संभावनाओं की जानकारी दी।

ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान में अवसरों पर चर्चा

इंजीनियर अजहरुद्दीन ने बताया कि नीट क्वालिफाई करने के बावजूद सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट नहीं मिलने वाले विद्यार्थियों के लिए विदेश में मेडिकल शिक्षा एक विकल्प हो सकती है।

उन्होंने ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान की मेडिकल यूनिवर्सिटीज के साथ संस्थान के सहयोग की जानकारी भी दी।

उनके अनुसार, भारत के निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई का खर्च करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक हो सकता है, जबकि ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान में कुल खर्च लगभग 32 से 37 लाख रुपये तक होने का अनुमान है।

हालांकि, वास्तविक खर्च विश्वविद्यालय, पाठ्यक्रम और अन्य सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

अभिभावकों के सवालों के दिए जवाब

सेमिनार में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विदेश में मेडिकल शिक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया।

आयोजकों के मुताबिक, संस्थान एडमिशन के अलावा वीजा, दस्तावेजीकरण, यात्रा, आवास, भोजन, छात्रवृत्ति, FMGE/NExT तैयारी और इंटर्नशिप जैसी प्रक्रियाओं में भी सहयोग करता है।

कार्यक्रम के अंत में शाहीन ग्रुप उत्तर प्रदेश के जोनल डायरेक्टर एडवोकेट राफे इस्लाम ने अतिथियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार जताया।

इस अवसर पर अब्दुल रहमान, आसिफ कासमी, फैसल माबूद समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Read: शिक्षकों की कमी से बेहाल छात्राओं का सड़क पर उतरा आक्रोश, सीएम आवास कूच करते समय बालागंज में पुलिस ने रोका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.