लखनऊ में इंस्टाग्राम स्टोरी से दंगा फैलाने का आरोप, ठाकुरगंज पुलिस ने दर्ज किया FIR

Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में इंस्टाग्राम पर कथित धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा की गई, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता था। पुलिस अब संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट और पोस्ट की जांच कर रही है।

मिश्रीबाग निवासी शिवम चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई पर पहले जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। शिकायत के मुताबिक, कुछ आरोपी जेल जा चुके हैं, जबकि कुछ अब भी फरार हैं। शिवम का आरोप है कि इसी मामले को लेकर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से तनाव बढ़ाने वाली पोस्ट की जा रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी में धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, ‘i-am-farhan-sid’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक स्टोरी पोस्ट की गई थी। इसमें कथित तौर पर लिखा था, “अभी तो सिर्फ तीन थे, जिस दिन सब आ गए तुम लोग घर छोड़कर भाग जाओगे।”

शिवम ने आरोप लगाया कि स्टोरी में गाली-गलौज के साथ हिंदू-मुस्लिम विवाद को भड़काने वाली बातें भी लिखी गई थीं। उन्होंने अपनी तहरीर में अकाउंट संचालक का नाम मोहम्मद फरहान सिद्दीकी, पुत्र मोहम्मद अकरम, बताया है। शिकायत में उसका पता जर्रैलगंज, वालागंज, ठाकुरगंज दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिवम ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। ठाकुरगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस संबंधित इंस्टाग्राम पोस्ट, अकाउंट और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए संदेश और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Also Read: NSA रद्द होने के बाद संभल हिंसा का आरोपी अफरोज रिहा, बोला- शारिक साठा से मेरा कोई संबंध नहीं 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.