मदरसा शिक्षक की घिनौनी करतूत, 11 साल के नाबालिग लड़के के साथ 2 साल तक करता रहा यौन शोषण
Kerala News: केरल के कन्नूर में एक मदरसा शिक्षक पर नाबालिग छात्र के साथ लंबे समय तक यौन शोषण (Sexual Abuse) करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मोहम्मद बशीर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि जब छात्र की उम्र 11 से 13 साल के बीच थी, तब शिक्षक ने उसके साथ कई बार कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे को धमकाता था और किसी को कुछ बताने से रोकता था।
शिकायत के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी
मामला सामने आने के बाद चोकली पुलिस ने POCSO Act समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान मलप्पुरम के मुथुवल्लूर निवासी मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई एसआई राकेश, सीनियर सिविल पुलिस अधिकारी राजिल और सबीश की टीम ने तिरूर पुलिस टीम के सहयोग से की।
थालास्सेरी POCSO कोर्ट ने भेजा जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थालास्सेरी पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उसे कन्नूर सेंट्रल जेल भेजा गया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों, कथित घटनाओं और बच्चे को धमकाए जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
Also Read: दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी! मारपीट और निजी अंगों से छेड़छाड़, 4 पर केस

