लखनऊ के KGMU में MBBS इंटर्न की भूख हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

KGMU Intern Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के MBBS इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें फिलहाल ₹12,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिल रहा है, जो दूसरे राज्यों की तुलना में काफी कम है। छात्रों की मांग है कि इसे बढ़ाकर ₹30,000 प्रति माह किया जाए।

₹12 हजार से ₹30 हजार करने की मांग

छात्रों का कहना है कि कई राज्यों में MBBS इंटर्न को करीब ₹30,000 से ₹35,000 तक मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में मिलने वाली राशि काफी कम है।

इंटर्न डॉक्टरों के मुताबिक MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में नियमित तौर पर जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप पर्याप्त स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है।

Protest कर रहे KMGM के MBBS Intern छात्रों का कहना है कि उनकी मांग सिर्फ राशि बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटर्न डॉक्टरों के काम और जिम्मेदारियों के मुताबिक उचित मेहनताना दिए जाने से जुड़ी है।

मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज

KGMU Intern Protest

प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। छात्रों की ओर से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू करने की भी बात कही गई है।

प्रदर्शन (KGMU Intern Protest) को देखते हुए KGMU के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। कोशिश की जा रही है कि विरोध के बावजूद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों का इलाज प्रभावित न हो।

KGMU प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन लंबा चलता है, तो अस्पताल की कुछ सेवाओं पर इसका असर पड़ने की आशंका है।

फिलहाल छात्रों की भूख हड़ताल (KGMU Intern Hunger Strike) जारी है और अब नजर इस बात पर है कि KGMU प्रशासन और सरकार स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर क्या फैसला लेते हैं।

Also Read: लखनऊ में Gen-Z के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की उठाई मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.