MERCY Restaurant: 1.88 लाख की शैंपेन, 10 हजार की मछली… अर्पिता के रेस्टोरेंट में खाने की कीमतें चौंका देंगी
Mumbai News: सलमान खान की बहन अर्पिता खान मुंबई के लग्जरी रेस्टोरेंट ‘MERCY’ की को-फाउंडर हैं।
करीब 9,000 स्क्वायर फीट में फैला यह रेस्टोरेंट अपने लग्जरी इंटीरियर और हाई-क्लास डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।
यहां यूरोपियन अंदाज के साथ एशियन और इंडियन फ्लेवर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
रेस्टोरेंट के मेन्यू में कई ऐसी डिशेज हैं, जिनकी कीमत आम बजट से काफी ज्यादा है। सॉल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। इसमें पूरी मछली को नमक की परत में बेक किया जाता है।
वहीं, ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील की कीमत 8,500 रुपये है। इसके अलावा सीफूड टेरियाकी सैल्मन 4,000 रुपये, लॉबस्टर थर्मिडोर 3,500 रुपये और कोको लॉबस्टर करीब 1,500 रुपये में मिलता है।
1.88 लाख रुपये की शैंपेन
रेस्टोरेंट के ड्रिंक्स मेन्यू की कीमतें भी काफी ज्यादा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां मिलने वाली सबसे महंगी शैंपेन की कीमत 1,88,550 रुपये तक है।

वहीं, सबसे महंगी रेड वाइन करीब 1.40 लाख रुपये और व्हाइट वाइन करीब 69 हजार रुपये की बताई गई है।
खान परिवार की पसंदीदा जगह
अर्पिता खान अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां पार्टी करती नजर आती हैं। खान परिवार के कई सेलिब्रेशन भी इसी रेस्टोरेंट में हो चुके हैं।
हाल ही में रियलिटी शो ‘अलांयस’ की पार्टी में सलमान खान समेत कई सितारे यहां पहुंचे थे।
कुल मिलाकर, MERCY का मेन्यू साफ संकेत देता है कि यह जगह लग्जरी डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए है, जहां एक डिनर का बिल आम रेस्टोरेंट के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकता है।

