Toxic Advance Booking: 6 घंटे में यश की ‘टॉक्सिक’ ने मचाई धूम, पहले दिन 50 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

Entertainment News: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है।

26 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त की सुबह 8 बजे शुरू हुई और शुरुआती घंटों में ही टिकटों की तेज बिक्री ने रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद जगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होने के करीब 6 घंटे के भीतर देश की प्रमुख नेशनल चेन PVR, INOX और Cinepolis में ‘टॉक्सिक’ के लगभग 30 हजार टिकट बिक चुके थे।

इस शुरुआती रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म हिंदी वर्जन से पहले दिन 45-50 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है।

देशभर में 80 हजार से ज्यादा टिकट बुक

नॉन-नेशनल चेन को भी शामिल करने पर फिल्म की एडवांस बुकिंग और मजबूत नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर तक देशभर में 84 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।

Toxic Advance Booking

इन टिकटों से करीब 4.1 करोड़ रुपये की बुकिंग बताई गई, जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब 9.19 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं, ऐसे में बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।

6 भाषाओं में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी।

यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ 2022 में रिलीज हुई थी।

ऐसे में ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखकर मेकर्स और फैंस को ओपनिंग डे पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद है।

Also Read: Vande Mataram Controversy: शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, बोलीं- ‘सोच इतनी सीमित कैसे हो सकती है?’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.