MLC 2026 Final: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, शाहरुख खान की टीम पहली बार बनी चैंपियन, 1 रन से जीता फाइनल

Sports News: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का फाइनल बेहद रोमांचक रहा।

ऑकलैंड में खेले गए खिताबी मुकाबले में शाहरुख खान की सह-मालिकाना वाली लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने वॉशिंगटन फ्रीडम को आखिरी गेंद पर 1 रन से हराकर पहली बार MLC का खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ, जहां वॉशिंगटन की टीम सुपर ओवर तक मुकाबला ले जाने में भी सफल नहीं हो सकी।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई।

टीम की ओर से आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए, जबकि कॉलिन मुनरो ने 40 और मैथ्यू ट्रॉम्प ने 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

आखिरी ओवर में पलटा मैच

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और उसके पास चार विकेट बाकी थे।

लॉस एंजिल्स की ओर से अंतिम ओवर वैन स्कैल्कविक ने फेंका। पहली ही गेंद पर छक्का लगने से मुकाबला पूरी तरह वॉशिंगटन की ओर झुकता दिखा, लेकिन स्कैल्कविक ने अगली दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

Major League Cricket

चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर एक रन आने के बाद आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे।

बल्लेबाजों ने दो रन लेकर मुकाबले को सुपर ओवर में ले जाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन लेते समय रन आउट हो गए। इसी के साथ लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 1 रन से यादगार जीत दर्ज कर ली।

जीत के साथ बने तीन बड़े रिकॉर्ड

इस खिताबी जीत के साथ लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने इतिहास रच दिया। यह टीम की MLC में पहली चैंपियनशिप है। इसके अलावा यह रनों के लिहाज से टीम की सबसे छोटी जीत भी बन गई।

साथ ही जेसन होल्डर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा 12 कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने रोवमैन पॉवेल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

वहीं, वैन स्कैल्कविक ने 31 विकेट के साथ आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Also Read: क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स नहीं रहे, 89 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.