लखनऊ में रंगदारी न देने पर युवक को लाठी-रॉड से पीटकर किया अधमरा
Lucknow News: राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मोहम्मदपुर मजरा के रहने वाले अखिलेश कुमार नाम के एक युवक से लंबे समय से रंगदारी मांगी जा रही थी। शुक्रवार रात जब उसने पैसे देने से मना किया, तो करीब 8 से 10 हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से बेदम पीटना शुरू कर दिया। बेरहमी से हुई इस पिटाई के बाद जब अखिलेश लहूलुहान होकर बेहोश हो गया, तो आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित अखिलेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे की है, जब वह बजरंग चौराहे से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे चेतराम, रितिक रावत, सूरज रावत और करन रावत ने अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उस पर असलहों और लाठियों से जानलेवा हमला बोल दिया। होश में आने के बाद पीड़ित ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेख़ौफ़ गुंडों की दबंगई देखिए 👇
कानून व्यवस्था का ये हाल है…
इंदिरा नगर में सड़क पर खुलेआम डंडों से मारा गया जबकि पुलिस चौकी महज १०० मीटर दूर है… pic.twitter.com/8gwcQglaYA
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) July 18, 2026
अखिलेश का आरोप है कि मुख्य आरोपी चेतराम पिछले काफी समय से उससे हर महीने 10,000 रुपये की रंगदारी मांग रहा था और न देने पर जान से मारने की धमकी देता था। डर के मारे उसने पहले पुलिस से शिकायत नहीं की थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है।
Also Read: MLC 2026 Final: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, शाहरुख खान की टीम पहली बार बनी चैंपियन, 1 रन से जीता फाइनल

