न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को 70 करोड़ का घाटा, अब टीम इंडिया से कमाई की उम्मीद
Sports News: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) को पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 7.3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
बोर्ड को पहले करीब 1.8 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान था, लेकिन वास्तविक घाटा उम्मीद से लगभग सात गुना ज्यादा रहा। अब न्यूजीलैंड बोर्ड को भारत के आगामी दौरे से बड़ी कमाई की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, भारत में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानूनों में बदलाव के कारण उसके प्रमुख प्रायोजक Dream11 के साथ साझेदारी में बदलाव हुआ।
इसका सीधा असर बोर्ड की कमाई पर पड़ा और उसे बड़ा वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।
अब NZC को उम्मीद है कि भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे से वह करीब 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकता है।
भारतीय टीम का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए आर्थिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

12 मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
इसमें पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।
टी20 सीरीज:
- 22 अक्टूबर—क्राइस्टचर्च
- 24 अक्टूबर—क्राइस्टचर्च
- 27 अक्टूबर—वेलिंग्टन
- 30 अक्टूबर—ऑकलैंड
- 1 नवंबर—हैमिल्टन
वनडे सीरीज:
- 4 नवंबर—ऑकलैंड
- 7 नवंबर—वेलिंग्टन
- 10 नवंबर—हैमिल्टन
- 13 नवंबर—माउंट माउंगानुई
- 15 नवंबर—माउंट माउंगानुई
टेस्ट सीरीज:
- 19 नवंबर—वेलिंग्टन
- 27 नवंबर—क्राइस्टचर्च
WTC के लिहाज से टेस्ट सीरीज अहम
न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होगी।
इन मुकाबलों का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की स्थिति पर पड़ेगा। न्यूजीलैंड को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी।
ऐसे में भारत का यह दौरा जहां न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के लिए आर्थिक राहत लेकर आ सकता है, वहीं टीम इंडिया के लिए WTC के लिहाज से बेहद अहम साबित हो सकता है।
Also Read: DPL मैच में अंपायर के चेहरे पर लगी तेज रफ्तार गेंद, ICU में भर्ती, मैदान पर मची अफरा-तफरी

