PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का ऐतिहासिक कारनामा, बनी एशिया की पहली टीम
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: Pakistan cricket team ने Australia cricket team के खिलाफ वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है।
पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन वनडे सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई।
दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पाकिस्तान दूसरी टीम है।
4 जून को Lahore में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 158 रन का लक्ष्य दिया।
पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 41.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।
रन चेज में पाकिस्तान की ओर से Babar Azam ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। निचले क्रम में उतरे Shadab Khan 29 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ओपनर माज सदाकत ने 27 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Matt Kuhnemann ने 3 विकेट लिए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 42 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान Josh Inglis को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंग्लिस ने 65 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।
पाकिस्तान की गेंदबाजी में Shaheen Shah Afridi सबसे सफल रहे और 3 विकेट चटकाए। वहीं Abrar Ahmed और शादाब खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान ने 49 गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। इससे पहले पाकिस्तान ने 2022 में घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था, जबकि 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन वनडे सीरीज जीतकर पाकिस्तान ने एशिया में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.