‘पाकिस्तान के पास अब ज्यादा दिन नहीं बचे…’, अयोध्या में सीएम योगी ने पाक पर साधा निशाना
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान अब ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा जिस आतंकवाद को वह पाल रहा है, वही एक दिन उसे खत्म कर देगा। 75 साल बहुत हो गए, अब उसका अंत करीब है।
सीएम योगी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब निर्दोष भारतीयों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाकर पाकिस्तानी आतंकियों ने मार डाला, तब भारत ने करारा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा हमारे बहादुर सैनिकों ने 26 नागरिकों की शहादत का बदला लेते हुए 124 आतंकियों को ढेर कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। यह नया भारत है जो किसी से उलझता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़े भी नहीं। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की हर हिमाकत को नाकाम किया है।
सीएम योगी ने पाकिस्तान के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसका कोई मौलिक आधार नहीं है। “हमारा अस्तित्व सनातन परंपरा में निहित है, जबकि पाकिस्तान का आधार पूरी तरह कृत्रिम है। और कृत्रिम चीज़ें ज्यादा दिनों तक नहीं टिकतीं इसीलिए पाकिस्तान का अंत भी अब निकट है।”
Also Read: यूपी में इंडिया गठबंधन में तकरार, इमरान मसूद ने सपा पर बोला तीखा हमला

