Siddharthnagar News: अल्प मानदेय और लंबित वेतन को लेकर पंचायत सहायकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पंचायत सहायकों की बदहाली को लेकर आक्रोश फूट पड़ा है। जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी और डीपीआरओ कार्यालय पहुँचकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कार्य करना मुश्किल होगा।

अल्प मानदेय और लंबित वेतन को लेकर पंचायत सहायकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रमुख मुद्दे और शिकायतें

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6,000 रुपये के मामूली मानदेय में परिवार पालना असंभव है, ऊपर से कई सहायकों का 2 से लेकर 20 महीने तक का वेतन बकाया है। फील्ड में काम करने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे तकनीकी कार्यों में बाधा आ रही है। आरोप है कि पंचायत सहायकों से दूसरे विभागों का काम लिया जाता है, लेकिन उसका श्रेय उन्हें नहीं मिलता। वर्तमान में बिना उचित प्रशिक्षण के ‘स्व गणना’ का दबाव भी बनाया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाभ वाले कार्यों से पंचायत सहायकों को दूर रखा जाता है और केवल कठिन या बिना भत्ते वाले कामों में उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी समस्याओं के उचित निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस प्रदर्शन में अशोक कुमार, जीवन सिंह, गौरी शंकर राय सहित विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दो की मौत, कई घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.