CJP Protest में चली थी पैलेट गन, जांच में बड़ा खुलासा- RAF जवान ने किए थे 7 फायर

CJP Jantar-Mantar Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन (Pellet Gun) के इस्तेमाल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की आंतरिक जांच में सामने आया है कि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान ने प्रदर्शन के दौरान अपनी पैलेट गन से कुल सात राउंड फायर किए थे। इनमें से पांच राउंड सीधे प्रदर्शनकारियों को लगे, जबकि दो राउंड जमीन पर दागे गए।

यह मामला 20 जुलाई को संसद मार्च (Parliament March) के दौरान कनॉट प्लेस (Connaught Place) इलाके में हुई झड़प से जुड़ा है। प्रदर्शन के बाद पैलेट गन (Pellet Gun) के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने पर CRPF ने जांच शुरू की थी।

जांच में क्या सामने आया?

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, RAF जवानों की ड्यूटी लॉग और रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि एक जवान ने कुल सात पैलेट राउंड फायर किए थे। जांच में यह भी सामने आया कि पांच राउंड प्रदर्शनकारियों को लगे, जबकि दो जमीन पर दागे गए।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि फायरिंग उस समय की गई जब प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया और पथराव शुरू कर दिया था।

तीन लोगों का हुआ था इलाज

CJP Jantar-Mantar Protest के दौरान Pellet Gun लगने से कम से कम तीन लोग घायल हुए थे। इनमें गुरुग्राम के 25 वर्षीय इरशाद शेख, दिल्ली विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब और ‘आउटलुक’ मैगजीन के 28 वर्षीय पत्रकार शामिल हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया था।

CRPF के महानिदेशक (DG) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदर्शन समाप्त होने और भीड़ हटने के बाद पूरे घटनाक्रम की पेशेवर तरीके से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर बड़े ऑपरेशन के बाद इस तरह की समीक्षा की जाती है और उसके बाद बल अपना आधिकारिक पक्ष सामने रखेगा।

Also Read: पेपर लीक मामलों पर सुनवाई के लिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.