आतंकी ठिकानों पर हमलों की गूंज दुनिया ने सुनी, मेलबर्न में PM मोदी का बड़ा बयान

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को भारत का मजबूत इरादा दिखा दिया। पीएम ने कहा कि जब आतंकी ठिकानों पर हमले हुए और उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी, तब वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत और संकल्प का संदेश पहुंचा।

‘क्या आपको गर्व महसूस नहीं हुआ’

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करता है और दुनिया भारतीय रक्षा प्लेटफॉर्म्स की क्षमता तथा विश्वसनीयता को देख रही है। उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी अड्डों पर हुए धमाके आपने देखे होंगे, क्या आपको गर्व महसूस नहीं हुआ?” इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

विकसित भारत और तकनीक पर भी दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का लक्ष्य रखता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार बन चुका है और स्वदेशी 6G तकनीक पर तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को भारत का सच्चा मित्र बताते हुए धन्यवाद दिया। साथ ही विदेशों में रहने वाले भारतीयों की भी सराहना की, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं के जरिए दुनिया में भारत की पहचान मजबूत कर रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.