ब्राजील में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने मोहा मन

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय ब्राजील यात्रा पर पहुँच गए हैं। इस दौरान वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और एक राजकीय यात्रा भी करेंगे। रियो डी जनेरियो पहुँचने पर भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का बेहद शानदार और भव्य स्वागत किया, जिसने सबका मन मोह लिया।

स्वागत में ऑपरेशन सिंदूर का खास प्रदर्शन

ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए पीएम मोदी का पारंपरिक नृत्यों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति से भरे चित्रों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस पूरे स्वागत में सबसे खास बात ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति रही। यह भारत की ओर से पाकिस्तान स्थित आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक निर्णायक अभियान पर आधारित प्रस्तुति थी, जिसे नृत्य और चित्रों के माध्यम से बेहद प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया।

प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पेंटिंग और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित नृत्य के साथ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत समारोह में प्रस्तुति देने वाली भारतीय महिला नर्तकियों से विशेष रूप से मुलाकात की। नर्तकियों में से एक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए बड़े भाई जैसे हैं। हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि वे यहां आए। हमारी प्रस्तुति को उन्होंने बहुत धैर्यपूर्वक देखा, हमसे बातचीत की और इसकी बहुत सराहना की। हमने अपने बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और भारत माता का सम्मान करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अपनी थीम के रूप में चुना था।

Also Read: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, लखनऊ के चार लोगों सहित छह की दर्दनाक मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.