Raebareli News: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं पर बाबा का थर्ड डिग्री टार्चर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में महिलाओं के साथ अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर हो रहे दुर्व्यवहार ने गांव और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में रहने वाला एक तथाकथित ‘तंत्र-मंत्र करने वाला बाबा’ महिलाओं को झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर प्रताड़ित कर रहा है। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह महिलाओं को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है।
तंत्र-मंत्र के जरिए समाधान का दावा
वहीं गांव वालों का कहना है कि बाबा बीमारियों और पारिवारिक समस्याओं का समाधान तंत्र-मंत्र के जरिए करने का दावा करता है और इसी बहाने कई महिलाओं को अपनी कथित पूजा-पाठ में शामिल कर लेता है। कई महिलाओं ने बताया कि उनके साथ अनुचित व्यवहार हुआ, लेकिन सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से उन्होंने शिकायत नहीं की।
तंत्र-मंत्र के नाम पर बाबा का थर्ड डिग्री टार्चर, महिलाओं की बर्बरता से पिटाई #TrendingNews #RaebareliNews #UPNews #CrimeAlert #BabaScam #WomenAbuse #ThirdDegreeTorture pic.twitter.com/aQ7diKfhVg
— Sandesh Wahak (@sandeshwahakweb) October 24, 2025
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस वायरल वीडियो में आरोपी बाबा एक महिला को जमीन पर घसीट-घसीट कर और बाल पकड़कर पीटता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी हैं, लेकिन कोई भी पीड़ित महिला को बचाने की कोशिश नहीं करता। गदागंज थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच टीम गांव भेजी गई है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसे अंधविश्वास और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर रोक लगाई जा सके।
Also Read: Ayodhya News: पुलिस कांस्टेबल की दबंगई, प्रसाद बेचने वाले युवक का ठेला पलटा, की मारपीट

