संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, जंतर-मंतर प्रदर्शन में हथियार के कथित इस्तेमाल मामले में FIR की मांग को लेकर धरने पर बैठे
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान गन (हथियार) के कथित इस्तेमाल से जुड़ा विवाद अब सियासी बहस से निकलकर पुलिस जांच के केंद्र में आ गया है। इस पूरे मामले को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान हथियार के कथित इस्तेमाल मामले में FIR की मांग को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, जांच पर ली अपडेट
राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जंतर-मंतर घटनाक्रम से जुड़े मामले की मौजूदा जांच स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से यह जानने का प्रयास किया कि प्रदर्शन में कथित रूप से हथियार के इस्तेमाल के मामले में अब तक क्या-क्या कदम उठाए गए हैं और जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।
राहुल गांधी के पुलिस स्टेशन पहुंचने के इस कदम को विपक्ष द्वारा मामले को गंभीरता से लेने और जांच की प्रगति पर सीधी नजर रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हथियार के कथित प्रयोग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर जानकारी जुटा रही है।
#BREAKINGNEWS
पैलेट गन मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने में पहुंचे हैं.. pic.twitter.com/j1hapPwV1Y— UJJWAL DOBHAL (@UjjwalDobhal) August 21, 2026
पुलिस रिपोर्ट पर टिकी सभी की निगाहें
राहुल गांधी ने विशेष रूप से गन के कथित इस्तेमाल, उससे जुड़े पूरे घटनाक्रम और पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक कार्रवाई का ब्योरा लिया। फिलहाल इस पूरे विवाद में आगे की कार्रवाई और पुलिस व जांच एजेंसियों की आने वाली आधिकारिक रिपोर्ट पर सभी राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है।
Also Read: NEET में AIR 35, AIIMS दिल्ली की सीट भी मिली, फिर सब्यसाची ने क्यों चुना IIT

