राखी ऐड विवाद: कृति सेनन के सपोर्ट में आए राहुल, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘महिला क्या पहनेगी, ये उसकी पसंद’
Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy: रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) ने विज्ञापन को लेकर उठे विवाद और महिलाओं के पहनावे पर अपनी राय रखी थी। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कृति के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उनका समर्थन किया है।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में महिला की व्यक्तिगत आजादी और पसंद का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। राहुल के इस बयान के बाद राखी ऐड विवाद (Rakhi Ad Controversy) को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा फिर तेज हो गई है।
Kriti Sanon ने क्या कहा था?
विवाद के बीच कृति सेनन ने रक्षाबंधन को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा था कि त्योहारों की असली खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं और रिश्तों में होती है। उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर समाज की सोच पर भी सवाल उठाया था।
कृति ने कहा था कि किसी महिला के सम्मान और संस्कृति से उसके जुड़ाव को केवल उसके कपड़ों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि महिलाओं को आखिर कब तक यह बताया जाता रहेगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए।
कंगना रनौत ने किया था पलटवार
इस विवाद में अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी कृति सेनन की बात पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग तरह के पहनावे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया था कि भाई को राखी बांधने के दौरान ऐसा पहनावा चुनने की जरूरत क्यों पड़ी, जिससे विवाद खड़ा हो।
अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कृति सेनन के पोस्ट (Kriti Sanon Rakhi Post) को शेयर करने के बाद महिला स्वतंत्रता, पहनावे और संस्कृति को लेकर चल रही बहस ने फिर जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के समर्थन और कृति सेनन की राय, दोनों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Also Read: राहुल के ‘हिजाब’ वाले पुराने Video की BJP ने दिलाई याद, मनुस्मृति पर घेरते हुए बोला- ये कैसा पैमाना?

