Lakhimpur Kheri News: माझा सुमाली में एसडीएम व तहसीलदार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत किटें
Lakhimpur Kheri News: शासन के निर्देश पर तहसील धौरहरा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तहसील प्रशासन की ओर से बुधवार को बाढ़ राहत सामग्री वितरण की गई। बुधवार को एसडीएम राशी कृष्णा और तहसीलदार आदित्य विशाल राजस्व टीम के साथ तहसील धौरहरा क्षेत्र के माझा सुमाली गांव पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान एसडीएम ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट का वितरण भी किया। शारदा और घाघरा नदियों के उफान के चलते तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से फसलों और गृहस्थी को नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की ओर से किए गए सर्वे के आधार पर शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत किटों का वितरण पात्र पीड़ित परिवारों को किया जा रहा है।
बुधवार को एसडीएम राशि कृष्णा और तहसीलदार आदित्य विशाल ने राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की मौजूदगी में माझा सुमाली गांव पहुंचकर करीब 800 परिवारों को राशन किट वितरित की। इस दौरान अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस ग्राम प्रधान सहित राजस्व टीम व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट : कौशलेंद्र शुक्ला
Also Read: फिर विवादों में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

