CJP का प्रदर्शन: ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन और मानिक सरकार समेत कई दिग्गज हिरासत में
Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार को हिरासत में ले लिया है। देश के दिग्गज राजनेताओं की इस प्रकार हुई गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए जंतर-मंतर के आसपास से लगभग 1,000 CJP समर्थकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा, पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के भीतर ही रोककर कस्टडी में ले लिया गया था।
पुलिस यहीं नहीं रुकी, चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई और बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
Also Read: अभिजीत दिपके की दादी का निधन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में हैं CJP प्रमुख

