बारावफात पर पुराने लखनऊ के कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Lucknow News: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के अवसर पर 26 अगस्त को निकलने वाले पारंपरिक मदहे-सहाबा जुलूस को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ की यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। जुलूस सुबह 10 बजे अमीनाबाद स्थित झंडे वाले पार्क से शुरू होकर बाजारखाला क्षेत्र में समाप्त होगा। इसके मद्देनजर सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पुराने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रमुख रूट डायवर्जन और वैकल्पिक रास्ते

1. नक्खास, हैदरगंज और ऐशबाग क्षेत्र

कमला नेहरू क्रॉसिंग से नक्खास: मेफेयर तिराहा और विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ जाने वाले वाहनों को चौक व मेडिकल कॉलेज की ओर मोड़ा जाएगा।

नक्खास से नादान महल व टुड़ियागंज: वाहन अकबरी गेट और चरक चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

हैदरगंज तिराहा से ऐशबाग ईदगाह/नक्खास: इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा; वाहन बुलाकी अड्डा और मिल एरिया मार्ग का उपयोग करेंगे।

ऐशबाग पुल व वाटर वर्क्स से ईदगाह: वाहनों को मोतीनगर, भूसामंडी और राजेंद्रनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

बुलाकी अड्डा से हैदरगंज: यातायात टिकैतराय तालाब, मिल एरिया और एवररेडी तिराहा होकर गुजरेगा।

2. अमीनाबाद, कैसरबाग और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र

झंडे वाला पार्क की ओर: कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड, नजीराबाद और अमीनाबाद चौराहे से झंडे वाले पार्क की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों को कैसरबाग, अशोक लाट, श्रीराम रोड या सिटी स्टेशन की ओर भेजा जाएगा।

अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस से रकाबगंज: मौलवीगंज जाने के बजाय वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद-नजीराबाद होकर निकलेंगे।

मेडिकल कॉलेज चौराहा से रकाबगंज पुल: सुभाष मार्ग के बजाय यातायात सिटी स्टेशन तिराहा और शाहमीना की तरफ डायवर्ट रहेगा।

रकाबगंज पुल से अमीनाबाद: मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा; यातायात नाका व मेडिकल कॉलेज की ओर भेजा जाएगा।

3. नाका, पांडेयगंज व अन्य डायवर्जन

नाका चौराहा से राजेंद्रनगर/ऐशबाग/पांडेयगंज: इस मार्ग पर आवाजाही रोकी गई है। वाहन नत्था-मवैया और बांसमंडी-राजेंद्रनगर मार्ग का उपयोग करेंगे।

फूलमंडी फ्लाईओवर से हैदरगंज: वाहनों को विक्टोरिया स्ट्रीट व मेडिकल चौराहे से होकर गुजरना होगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे 26 अगस्त को पुराने लखनऊ की ओर यात्रा करने से पूर्व इन डायवर्जन बिंदुओं का ध्यान रखें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही चयन करें।

Also Read: कानपुर नगर निगम में टेंडर माफिया पर शिकंजा, 2 ठेकेदार गिरफ्तार, सरगना फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.