भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के ‘इनसाइड आउट’ पॉडकास्ट में उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजह, पेपर लीक आंदोलन और अपनी आगे की राजनीतिक यात्रा पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी की और उनके इस्तीफे की मांग तक कर दी।

भाजपा को बताया दूसरी पार्टियों से बेहतर

शहजाद पूनावाला ने कहा कि अब वह भाजपा में नहीं हैं, इसलिए अपनी बात खुलकर रख सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सभी कमियों के बावजूद भाजपा अब भी दूसरी पार्टियों के मुकाबले बेहतर है।

नीट पेपर लीक के आंदोलन पर भाजपा की प्रतिक्रिया में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी बहुत बड़ी टीम है। इसलिए कई बार फैसले लेने में समय लग सकता है।

पेपर लीक पर उठाए सवाल

पूनावाला ने कहा कि भाजपा में कम से कम जवाबदेही की गुंजाइश है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि कर्नाटक, पंजाब और झारखंड में पेपर लीक के मामलों में संबंधित शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया।

पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उन्हें ‘बहुत बुरा तानाशाह’ बताया और कहा कि वह उन्हें 100 में से शून्य नंबर देते हैं। उन्होंने मोदी से इस्तीफा देने की मांग भी की।

राहुल गांधी पर भी बोले

राहुल गांधी के बारे में पूनावाला ने कहा कि 2009 से 2026 के बीच उनमें सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी बदलाव की जरूरत है। उनके मुताबिक राहुल गांधी को लगता है कि उन्हें सबकुछ पता है। उन्होंने राहुल गांधी में निरंतरता की कमी होने की बात भी कही।

Also Read: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, CM आवास घेराव करने की कोशिश 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.