Siddharthnagar News: गंगा स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन से दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान के तहत “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नदी संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

स्वच्छता से शुद्ध होता है पर्यावरण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नीला एम ने कहा कि नदियां जीवनदायनी के रूप में हैं और उनकी स्वच्छता से पर्यावरण शुद्ध व निर्मल बनता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को साफ और अविरल बनाए रखना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलती है।

दरअसल यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार में आयोजित किया गया। “जिला गंगा समिति सिद्धार्थनगर” के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Siddharthnagar News: गंगा स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन से दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान गंगा स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे अपने स्तर पर नदी संरक्षण के प्रयासों में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के क्रम में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर द्वारा जमुआर नाला तट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया, जिससे लोगों में आस्था के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Siddharthnagar News: गंगा स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन से दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

“स्कूली स्तर पर जागरूकता सराहनीय पहल”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर डीपीओ पंकज त्रिपाठी, जेआरएफ हिमाचल सिंह, सिद्धार्थ शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक और आरएसएस के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

 

Also Read: Lucknow News: एलडीए की नई डिजिटल व्यवस्था, अब ऑनलाइन मिलेगा आवंटन पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.