डिंपल यादव समेत कई सपा सांसद हिरासत में, अखिलेश यादव ने जताया विरोध

Dimple Yadav: NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पार्टी के अनुसार, सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया। समाजवादी पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।

संसद से जंतर-मंतर तक निकाला मार्च

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद भवन से छात्रों के समर्थन में मार्च भी निकाला। इस दौरान उनके हाथों में “पेपर लीक” और “NEET है या चीट है” लिखे पोस्टर थे। सांसदों ने परीक्षा में पारदर्शिता और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। पार्टी का कहना है कि सांसद शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे थे।

 डिंपल यादव समेत कई सपा सांसद हिरासत में, अखिलेश यादव ने जताया विरोध

अखिलेश यादव ने उठाए सरकार पर सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा, “हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया, जबकि बाहर छात्रों को पीटा गया।

यह कैसी सरकार है, जो बच्चों की बात सुनना ही नहीं चाहती?” अखिलेश यादव ने सांसदों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है और विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है।

Also Read : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- पेपर लीक ने बर्बाद कर दिया युवाओं का भविष्य 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.