एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के बाद ड्रामा, स्टेज पर खड़े रहे नकवी, टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी

Women’s Asia Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

हालांकि, मुकाबले का नतीजा आने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एक बार फिर विवाद देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृह मंत्री, PCB प्रमुख और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

नकवी स्टेज पर करते रहे टीम इंडिया का इंतजार

श्रीलंका की पारी का आखिरी विकेट गिरने के बाद प्रेजेंटेशन शुरू होने में करीब 40 मिनट लग गए। सबसे पहले मैच अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू और उनकी टीम को रनर-अप मेडल दिए गए। अटापट्टू ने नकवी से रनर-अप टीम का चेक भी लिया।

इसके बाद ब्रॉडकास्टर के साथ उनका इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी समाप्त कर दी गई। इस दौरान नकवी स्टेज पर भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई।

आखिरकार नकवी (Mohsin Naqvi) को मैदान से बाहर जाते देखा गया। वह तेजी से स्टेडियम से निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। भारतीय टीम ने ट्रॉफी के बिना ही अपनी खिताबी जीत का जश्न मनाया।

पिछले पुरुष एशिया कप फाइनल की याद आई

इस घटना ने पिछले साल के पुरुष एशिया कप फाइनल (Men’s Asia Cup Final) की याद भी ताजा कर दी। तब भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस समय भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत Mohsin Naqvi की जगह UAE क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी लेने को तैयार था, लेकिन नकवी एसीसी अध्यक्ष के तौर पर खुद ट्रॉफी देने पर अड़े रहे। इसके चलते प्रेजेंटेशन में एक घंटे से ज्यादा की देरी हुई और आखिर में भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी लिए बिना ही जश्न मनाते नजर आए थे।

उस दौरान व्यक्तिगत पुरस्कार दूसरे अधिकारियों ने दिए थे, जबकि भारतीय टीम का ट्रॉफी लेने के लिए प्रेजेंटेशन एरिया में नहीं आने का ऐलान किया गया था। अब महिला टीम के फैसले के बाद एक बार फिर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट (India-Pakistan Cricket) से जुड़ा यह विवाद चर्चा में आ गया है।

Also Read: Ranji Trophy 2026-27: मोहम्मद सिराज बने कप्तान, इस टीम की संभालेंगे कमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.