भविष्य महिलाओं के एक्शन का है: हुमा कुरैशी

Sandesh Wahak Digital Desk: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म बैलेरिना की एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की, जिसमें मुख्य भूमिका में एना डी आर्मस नजर आ रही हैं। इस मौके पर हुमा ने कहा कि वो मानती हैं कि भविष्य महिलाओं के एक्शन का है और वह इस भविष्य को एक फ्रेम एक समय पर गढ़ना चाहती हैं।

हुमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके परिवार और दोस्त फिल्म की स्क्रीनिंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म निर्देशक लेन वाइसमैन द्वारा निर्देशित है।

हुमा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, कल रात मैंने अपने दोस्तों और परिवार के लिए #Ballerina की एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की सभी मेरी तरह एक्शन फिल्मों के दीवाने! एक महिला को स्क्रीन पर पूरी ताकत, कमियों और आत्मविश्वास के साथ देखना बहुत शक्तिशाली अनुभव होता है। मैं सच में मानती हूं कि #FutureIsFemaleAction और मैं इस भविष्य को एक-एक फ्रेम बनाकर गढ़ना चाहती हूं। इसके साथ ही उन्होंने इस स्क्रीनिंग में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

हुमा ने आगे लिखा, धन्यवाद उन सभी को जो आए, हंसे, चौंके और तालियां बजाईं। चलिए मिलकर धाकड़ बनते हैं, नियम तोड़ते हैं और परिभाषा बदलते हैं कि असली हीरोइन कैसी दिखती है। आपकी ऑल-टाइम फेवरेट फीमेल एक्शन स्टार कौन है? कमेंट में जरूर बताएं। फिल्म बैलेरिना, जॉन विक सीरीज़ की पांचवीं फिल्म है, जो John Wick: Chapter 3 – Parabellum और John Wick: Chapter 4 की घटनाओं के बीच की कहानी को दिखाती है। इसे शे हैटन ने लिखा है और इसमें गेब्रियल बर्न, कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, नॉर्मन रीडस, एंजेलिका ह्यूस्टन, लांस रेडिक, इयान मैकशेन और कीनू रीव्स जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म मालिक में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अपनी चर्चित राजनीतिक ड्रामा सीरीज़ महारानी के चौथे सीजन की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुती और इनामुलहक अहम भूमिकाओं में हैं।

Also Read: Pakistani मॉडल को रिश्ते के भाई ने किया था प्रपोज, नहीं मानी तो मार दी गोली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.