जौनपुर में हुई अतीक हत्याकांड जैसी वारदात, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोर्ट परिसर
Sandesh Wahak Digital Desk : प्रयागराज में माफिया अतीक हत्याकांड को लोग अभी भूल नहीं हैं। ठीक ऐसा ही एक वाक्या जौनपुर के दीवानी कोर्ट में हुआ।
दरअसल जौनपुर के दीवानी कोर्ट में पेशी पर लगाए गए दो आरोपियों सूर्य प्रकाश राय और मिथिलेश गिरी पर कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसकी वजह से तो वहीं घटना के बाद हमलावरों को वहां मौजूद वकीलों ने पकड़ लिया।
आपको बता दें कि सूर्य प्रकाश राय और मिथिलेश गिरी पर 6 मई 2022 को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर में पहलवान बादल यादव की हत्या का आरोप है।
इसी सिलसिले में दोनों को आज जौनपुर दीवानी कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। डीएम ऑफिस से सटे दीवानी कोर्ट में जैसे ही आरोपी सूर्य प्रकाश और मिथिलेश पहुंचे तो उन पर पहले से तैयार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दीवानी कचहरी पहुंचे।
दोनों घायलों सूर्य प्रकाश और मिथिलेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी अभी हमलावरों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी हमलावरों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस पहले उनसे पूछताछ कर रही है।
Also Read :- अंसल ने टाउनशिप के नाम पर नहर की जमीन पर बनाये पार्क और भूखंड, खुलने लगीं…

