अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मदरसा शिक्षकों के लिए रोडमैप जल्द लागू करने का दिया भरोसा

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के करीब 22 हजार मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों के भविष्य पर छाई अनिश्चितता के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं। वर्षों से अपने समायोजन और रोजगार को लेकर संघर्ष कर रहे इन शिक्षकों राहत मिलने की उम्मीद है। ‘मास’ (मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष हाजी समीउल्लाह खान, सदरुद्दीन अंसारी और रफत मेम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि उनकी तहरीर का बारीकी से अध्ययन कर आश्वस्त किया कि यह मामला सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, अब आप लोग परेशान न हों, इस कार्य को लंबित नहीं होने दिया जाएगा।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मदरसा शिक्षकों के लिए रोडमैप जल्द लागू करने का दिया भरोसा

इसी सप्ताह अफसरों के साथ होगी बड़ी बैठक

प्रदेश अध्यक्ष समीउल्लाह खान ने ‘संदेश वाहक’ प्रतिनिधि जाकिर खान से बातचीत में बताया कि मंत्री ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि वे इसी सप्ताह संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मदरसा आधुनिकीकरण योजना के रोडमैप को अंतिम रूप देंगे। हालांकि, शासन स्तर पर वर्तमान में फाइल की धीमी गति को देखते हुए मंत्री की यह सीधी दिलचस्पी शिक्षकों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

हजारों परिवारों के भविष्य पर टिकी निगाहें

लंबे समय से फाइलों और दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षकों को मंत्री के आश्वासन में अपनापन और उम्मीद की किरण दिखाई दी है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इस सप्ताह होने वाली प्रस्तावित बैठक सकारात्मक रहती है, तो प्रदेश के 22 हजार शिक्षक परिवारों के भविष्य की नई दिशा तय हो सकेगी।

Also Read: IPL 2026: विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा-MS धोनी सब रह गए पीछे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.