IPL 2026: विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा-MS धोनी सब रह गए पीछे

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक बार फिर Virat Kohli ने इतिहास रच दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

यह विराट कोहली के आईपीएल करियर का 279वां मुकाबला था। इसी के साथ उन्होंने MS Dhoni और Rohit Sharma को पीछे छोड़ दिया, जो अब तक 278-278 मैच खेल चुके हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली उनके बेहद करीब थे।

इस सीजन चोटों के चलते धोनी और रोहित कई मुकाबलों से बाहर रहे, जिसका फायदा विराट कोहली को मिला और उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।

Virat Kohli

रिकॉर्ड्स की सूची में कोहली नंबर-1

अब आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली 279 मैचों के साथ शीर्ष पर हैं।

उनके बाद एमएस धोनी और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं रविंद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक भी इस सूची में शामिल हैं।

बल्लेबाजी में भी सबसे आगे

मैचों की संख्या ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी के मामले में भी विराट कोहली आईपीएल के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं।

आईपीएल 2026 में उन्होंने 9000 रन पूरे कर एक और बड़ा कीर्तिमान रच दिया, यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह लीग के पहले बल्लेबाज हैं।

इसके अलावा एक सीजन में सबसे ज्यादा 974 रन, सर्वाधिक शतक और अर्धशतक लगाने जैसे कई रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं।

RCB के प्रति बेजोड़ वफादारी

2008 से अब तक विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लगभग हर मुकाबला खेला है। 18 साल के आईपीएल करियर में उन्होंने केवल चार मैच मिस किए हैं।

उनकी फिटनेस, निरंतरता और टीम के प्रति समर्पण उन्हें आईपीएल के सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल करता है।

इसी वजह से फैंस उन्हें आज भी आईपीएल का असली ‘किंग’ कहते हैं।

Also Read: IPL 2026: गर्लफ्रेंड समरीन कौर की तस्वीर की वजह से विवादों में फंसे अर्शदीप सिंह, BCCI नियम उल्लंघन का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.