प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, कार्डियक अरेस्ट हुई मौत, पिपरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गई है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुए पोस्टमार्टम के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर में खून का थक्का जम गया था। यह थक्का शरीर के निचले हिस्से से ऊपर की ओर बढ़ा, जिससे उनकी आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण फैल गया। इसी जटिलता के कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जो जानलेवा साबित हुआ। हालांकि, मौत की और अधिक बारीकियों के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहाँ परिवार और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर किया जाएगा। प्रशासन और परिवार ने अंतिम विदाई के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रतीक यादव के असामयिक निधन ने पूरे यादव परिवार को झकझोर कर रख दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी अपर्णा यादव, भाई व सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और करीबियों के भी पिपरा घाट पहुंचने की संभावना है।
Also Read: Barabanki News: पीएसी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव

