सिद्धार्थनगर: नौगढ़ वन विभाग का बड़ा एक्शन, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, गोह, सियार और खरहा बरामद

Siddharthnagar News सिद्धार्थनगर में वन्यजीव तस्करी (Wildlife Smuggling) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगढ़ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की टीम ने तेतरी-उस्का मार्ग स्थित पकड़ी तिराहे पर घेराबंदी कर तीन कथित वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गोह, सियार और खरहा के अलावा शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियार और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई।

वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

तस्करों के पास से क्या-क्या बरामद हुआ?

DFO सिद्धार्थनगर नीला एम ने बताया कि वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका कितना भी प्रभाव क्यों न हो।

SDO फॉरेस्ट वीना तिवारी (Veena Tiwari) के निर्देशन और रेंजर आर.के. कुशवाहा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरोपियों के पास से एक मृत गोह, एक सियार, एक खरहा, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, भाला और जाल बरामद किया गया।

तीनों आरोपी महाराजगंज के निवासी

सिद्धार्थनगर: नौगढ़ वन विभाग का बड़ा एक्शन, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, गोह, सियार और खरहा बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोतीराम पुत्र बहेरू, सुनीलराम पुत्र तोतीराम और अजीत कुमार पुत्र मोतीराम के रूप में हुई है। तीनों महाराजगंज जिले के आनंदनगर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के रहने वाले हैं।

रेंजर आर.के. कुशवाहा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

DFO नीला एम ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: सिद्धार्थनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट के 2 वांछित बदमाश गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.