PSL में थी ज्यादा सैलरी, फिर भी छोड़कर IPL में आया ये खिलाड़ी, क्या है वजह?
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) इस बार लगभग एक ही विंडो में खेले जा रहे हैं।
आमतौर पर विदेशी खिलाड़ियों की पहली पसंद IPL ही होती है, लेकिन जिन्हें मौका नहीं मिलता वे PSL का रुख करते हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
PSL में ज्यादा सैलरी मिलने के बावजूद स्पेंसर जॉनसन ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया और अब वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं।
CSK ने उन्हें चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। एलिस घरेलू वनडे कप फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
स्पेंसर जॉनसन को क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने PSL 2026 के लिए 5.6 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (करीब 1.87 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा में) में साइन किया था।
वहीं IPL में CSK ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर शामिल किया है, यानी उन्होंने करीब 37 लाख रुपये कम सैलरी स्वीकार की।
निजी कारणों का हवाला देकर जॉनसन ने PSL से हटने का फैसला लिया।
स्पेंसर जॉनसन इससे पहले IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं।
हालांकि, उनका प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन तेज गेंदबाजी में उनकी क्षमता को देखते हुए CSK ने उन पर भरोसा जताया है।
अब जॉनसन को IPL में खेलने के साथ-साथ एमएस धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा।
IPL जैसी बड़ी लीग में खेलना किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए करियर के लिहाज से अहम माना जाता है, और यही वजह है कि ज्यादा सैलरी छोड़कर भी जॉनसन ने IPL को तरजीह दी।
Also Read: ODI World Cup 2027: पेस ऑलराउंडर की जगह एक-दावेदार तीन, टीम इंडिया में किसे मिलेगा मौका?
Get real time updates directly on you device, subscribe now.