अमेरिका ने ईरान पर बोला चौतरफा हमला, लड़ाकू विमानों और नौसेना ने 7 घंटे तक बरसाए बम

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को तेज करते हुए उसके दर्जनों सैन्य ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अमेरिकी लड़ाकू विमानों, ड्रोनों और नौसेना के युद्धपोतों ने होर्मुज स्ट्रेट के पास और ईरान के तटीय क्षेत्रों में लगातार सात घंटे तक बमबारी की।

रणनीतिक क्षेत्रों की नाकाबंदी फिर शुरू

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि यह व्यापक सैन्य अभियान अमेरिकी समयानुसार रात 10 बजे समाप्त हुआ। अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन लॉन्चिंग साइटों, नौसैनिक संपत्तियों और तटीय रक्षा प्रणालियों पर बेहद सटीक हमले किए। वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील होर्मुज स्ट्रेट में यह कार्रवाई उसी दिन की गई, जब अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की समुद्री नाकाबंदी फिर से लागू कर दी। यह नाकाबंदी शाम 4 बजे से प्रभावी की गई।

लगातार हमलों का मिला करारा जवाब

एडमिरल ब्रैड कूपर (कमांडर, अमेरिकी कमांड) ने बयान जारी कर बताया कि यह हालिया कार्रवाई वाणिज्यिक (कमर्शियल) जहाजों और हमारे सहयोगी खाड़ी देशों पर ईरान के लगातार हमलों के जवाब में की गई है। पिछले एक सप्ताह में ही ईरान ने जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाकर सात जहाजों पर हमले किए, जिनमें एक दर्जन क्रू मेंबर हताहत हुए हैं। ईरान को इस अनावश्यक आक्रामकता और बेगुनाहों की जान जोखिम में डालने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Also Read: Siddharthnagar News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक परिवार को SBI ने सौंपा 70 लाख का बीमा चेक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.