‘राम को काल्पनिक बताने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे हैं’… विपक्ष पर CM Yogi का हमला

UP News: चित्रकूट दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जांच में कुछ लोग दोषी पाए गए हैं, लेकिन इसके आधार पर पूरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बदनाम करना गलत है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भगवान राम और अयोध्या की विरासत का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

CM Yogi ने कहा कि अयोध्या मामले की जांच में छह लोग चोरी के मामले में दोषी पाए गए हैं और दो लोगों की साजिश में भूमिका सामने आई है। ऐसे में पूरे ट्रस्ट पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम और श्रीकृष्ण को काल्पनिक बताते थे, आज वही अयोध्या के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अयोध्या धाम और प्रभु श्रीराम की विरासत को बदनाम करने का अभियान चला रखा है।

 

चित्रकूट में 950 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

दो दिवसीय चित्रकूट दौरे पर पहुंचे CM Yogi ने करीब 950 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है, धार्मिक स्थलों का विकास हुआ है और अब डिफेंस कॉरिडोर के जरिए बड़े निवेश भी आने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात होगा। CM Yogi कहा कि आने वाले समय में चित्रकूट शस्त्र और शास्त्र, दोनों के अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Also Read: अयोध्या दान विवाद पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- BJP ने दुनियाभर में कराई बदनामी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.