नगर पंचायत के तीन वार्ड हुए जलमग्न, घरों में दुबके ग्रामीण

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक  सप्ताह पूर्व तीन दिन लगातार हुई मूसलाधार बरसात से उफ़नाये बेहता नाले के पानी से नगर पंचायत मलिहाबाद के तीन वार्ड जलमग्न हो गये। साथ ही घरों में पानी घुस गया। जिससे आम जनमानस अपने-अपने घरों में दुबक गये हैं। पढ़ाई के लिए बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

विगत सप्ताह तीन दिनों 25, 26 व 27 सितंबर को हुई मुसलाधार बरसात से गांव के तालाबों का जलस्तर बढ़ने के साथ क्षेत्र से निकला एक मात्र बेहता नाला भी उफना गया था। बेहता नाले का पानी नगर पंचायत के मोहल्ला झंडातला, जोशिन टोला व शीतलन टोला जलमग्न हो गया। जल का स्तर इतना अधिक बढ़ा कि घरों में पानी घुस गया। घरों में पानी घुसने से आम जनमानस काफी परेशानियों का सामना कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। वहीं पढ़ाई करने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

प्राचीन मन्दिर में ग्रामीण नहीं कर पा रहे पूजा अर्चना

शीतलन टोला में एक प्राचीन शीतलन माता मन्दिर है। जिसमें लोग प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते थे। मन्दिर परिसर में जलभराव होने से अब ग्रामीण एक सप्ताह से पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे हैं।

दैनिक मजदूरों को हो रही काफी कठिनाई

शीतलन टोला सबसे अधिक परिवार कश्यप बिरादरी के हैं। जो दैनिक मजदूरी, ठेला लगाकर अपना व अपने परिवार का पेट पालते है। जलभराव होने से अब वह घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। जिससे उनके समक्ष पेट पालने की दिक्कत उत्पन्न होने लगी है।

जलनिकासी व्यवस्था की ग्रामीणों ने उठायी मांग

ग्रामीणों ने नगर पंचायत के अधिकारियों सहित तहसील के अधिकारियों से कस्बे के अन्दर के तालाबों की साफ सफाई कर समुचित जलनिकासी कराए जानें की मांग उठायी है।

Also Read: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेना के सूबेदार का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, 4 की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.