Trump की ईरान को खुली धमकी: ‘आज रात होगा बड़ा हमला’, खार्ग द्वीप पर भी दिया बड़ा संकेत

US Iran Conflict: AP की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता है और संघर्ष-विराम टूटने की स्थिति में खार्ग द्वीप पर कब्ज़ा करने की भी कोशिश कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने संकेत दिया कि पिछले दिन हुए हमलों के बाद अमेरिका बुधवार रात ईरान पर एक और बड़ा हमला कर सकता है। तुर्की में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात से पहले पत्रकारों से बातचीत में Donald Trump ने कहा, “मैं थोड़ी चेतावनी दे दूं, हम आज रात उन पर ज़ोरदार हमला करने वाले हैं।”

होर्मुज़ में माइन्स बिछाने की आशंका पर भी बोले ट्रंप

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि इसके बाद बाकी देश जो करना चाहें, कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान चाहे तो समुद्री रास्तों में बारूदी सुरंगें (माइन्स) बिछा सकता है, लेकिन ऐसा करना उसके लिए आसान नहीं होगा।

ट्रंप ने कहा, “वे अगर चाहें तो कुछ माइन्स बिछा सकते हैं, लेकिन यह मुश्किल है क्योंकि हम उन छोटी नावों को उसी हथियार से नष्ट कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल हम ड्रग माफियाओं को खत्म करने के लिए करते हैं।”

Donald Trump यह भी कहा कि NATO में शामिल अमेरिका के सहयोगी देश होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में माइन्स हटाने वाले जहाज़ (माइन्सवीपर) तैनात करेंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव को लेकर लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रखी जा रही है।

Also Read: Hormuz में फिर हाई टेंशन! इंडियन टैंकर को ईरान ने रोका, कल भी भारतीय जहाज पर हुआ था अटैक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.