पुलिस प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 7 पदक जीतकर लौटे
Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के जनपद बस्ती में आयोजित 51वीं गोरखपुर जोन अंतरजनपदीय पुलिस राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कार्बाइन एवं अलार्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर पुलिस के दो अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक हासिल किए।
13 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की ओर से निरीक्षक सूरजनाथ सिंह और उपनिरीक्षक उमेश दूबे ने प्रतिभाग किया। निरीक्षक सूरजनाथ सिंह ने कार्बाइन शूटिंग में तीन रजत, पिस्टल शूटिंग में एक कांस्य तथा राइफल शूटिंग में एक कांस्य पदक समेत कुल पांच पदक जीते।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को किया सम्मानित
वहीं उपनिरीक्षक उमेश दूबे ने कार्बाइन शूटिंग में एक रजत और राइफल शूटिंग में एक कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जनपद पुलिस का गौरव बढ़ा है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस कार्यालय में दोनों अधिकारियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: Siddharthnagar News: डीएम के औचक निरीक्षण में सीएचसी मिठवल में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित

