भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान समेत 2 की मौत, 3 लोग गंभीर

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद और उनके एक साथी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी अहजम (28), मोहम्मद जैद (30), उमर (24), आबान अहमद और सोनू खान एक ही कार से झांसी की ओर रवाना हुए थे। जैसे ही उनकी कार झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत खिल्ली गांव के पास हाईवे पर पहुँची, तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में आबान अहमद और सोनू खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान समेत 2 की मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था, जिससे मिलने के लिए परिवार और परिचित झांसी आ रहे थे। पुलिस ने घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

Also Read: दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं- बेटा राजनीति में आना चाहे तो दूंगी पूरा समर्थन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.